ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति

Bihar News: नीतीश सरकार ने कर दिया मासिक भत्ते का बड़ा एलान, सीधा बैंक अकाउंट में आएगा इतना पैसा,जाने...

पहले हर चौथे माह अप्रैल, जुलाई एवं नवंबर में मासिक भत्ते का भुगतान किया जाता था लेकिन अब सरकार ने इसे प्रतिमाह अकाउंट में भेजने की नई व्यवस्था बनाई है इसके तहत जन प्रतिनिधियों को हर महीने मासिक भत्ता मिलेगा।

BIHAR POLITICS
चिंता से मुक्ति
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार सरकार ने मासिक भत्ते की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को मासिक भत्ता प्रतिमाह सीधे उनके बैंक अकाउंट में PFMS के माध्यम से चला जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारियों को इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं। इस नई व्यवस्था के लागू हो जाने से मासिक भत्ता सीधे खाते में आ जाएगा।


इस नई व्यवस्था के तहत, मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के सदस्य सभी को हर महीने मासिक भत्ता मिलेगा। पहले यह भत्ता पीएफएमएस के जरिए हर चौथे महीने (अप्रैल, जुलाई, और नवंबर) दिया जाता था, लेकिन अब इसे हर महीने दिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए जरूरी तैयारी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।


इसके साथ ही, बिहार सरकार ने परिचारिका सेवा संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी अहम निर्णय लिया है। अब इन्हें 60 दिनों तक के अवकाश और सेवांत लाभ की स्वीकृति जिला स्तर पर दी जाएगी। इससे पहले ये स्वीकृतियां मुख्यालय स्तर पर होती थीं, जिससे कई तकनीकी समस्याएं आती थीं। अब इनकी स्वीकृति सिविल सर्जन और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।

टैग्स