ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा रेलवे हाईटगेज, टला बड़ा हादसा; परिचालन घंटों तक बाधित

Bihar News: मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर अनियंत्रित ट्रक ने हाईटगेज ध्वस्त कर दिया, रेल परिचालन हुआ बाधित। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार। डेढ़ माह में दूसरी घटना।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर आज तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईटगेज को ध्वस्त कर दिया, जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना से रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दानापुर मंडल के मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सुबह 5:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईटगेज को टक्कर मारकर ध्वस्त कर दिया। इस घटना से रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ और मोकामा बाजार मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही मोकामा स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार मौके पर पहुंचे और सुबह 7:50 बजे तक हाईटगेज को दुरुस्त कर रेल परिचालन बहाल कराया।


जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने में हाईटगेज को नुकसान पहुंचाने की यह दूसरी घटना है, जिसने रेल प्रशासन की सतर्कता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


रिपोर्टर: मनोज कुमार