ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: IOCL के पाइपलाइन में लीकेज के बाद डीजल लूटने की मची होड़, देखते ही देखते सैकड़ों लीटर लूट ले गए लोग

PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन में लीकेज के बाद लोगों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। पाइपलाइन से डीजल ल

Bihar News: IOCL के पाइपलाइन में लीकेज के बाद डीजल लूटने की मची होड़, देखते ही देखते सैकड़ों लीटर लूट ले गए लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन में लीकेज के बाद लोगों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। पाइपलाइन से डीजल लीकेज की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते सैकड़ों लीटर डीजल अपने साथ लेकर चले गए।


जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने पाइपलाइन में सॉकेट लगाकर डीजल की चोरी शुरू कर दी थी। इसकी सूचना मिलने पर IOCL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सॉकेट हटाकर पाइपलाइन को ठीक किया। लेकिन बुधवार की रात फिर से पाइपलाइन में लीकेज हो गया और लगभग 200 मीटर लंबा क्षेत्र डीजल से भर गया।


लीकेज की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्लास्टिक के बोतलों और गैलनों में डीजल भरकर ले जाने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और IOCL को दी।


मौके पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने लोगों को डीजल ले जाने से रोका और IOCL के अधिकारियों को सूचित किया। IOCL के अधिकारियों ने पाइपलाइन में डीजल की सप्लाई रोक दी और आग लगने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में फायर फाइटिंग का इंतजाम किया।