ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

BIHAR NEWS : तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक और घोषित किया लाखों का मुआवजा

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत मुरेठा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

CM नीतीश कुमार ने दिया पैसा
CM नीतीश कुमार ने दिया पैसा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत मुरेठा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।


मृत बच्चियों की पहचान वार्ड नंबर 5 की रहने वाली अमृता कुमारी (12), संगीता कुमारी (13) और शालिनी कुमारी (14) के रूप में की गई है। तीनों आपस में चचेरी बहनें थीं। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चियां दुर्गा पूजा में संध्या आरती के लिए दीपक बनाने हेतु तालाब किनारे मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मिट्टी गीली हो गई और फिसलन बढ़ गई। इसी बीच अमृता फिसलकर तालाब में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में संगीता और शालिनी भी तालाब में फिसल गईं और तीनों पानी में डूब गईं।


तालाब के पास बकरियां चरा रहे एक बच्चे की नजर इस दर्दनाक घटना पर पड़ी। उसने भागकर गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही गांव के लोग और बच्चियों के परिवारजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया।


इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही जाले थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।


इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच आई इस त्रासदी ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।