ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच CM नीतीश पर हमलावर हुए चिराग, पुलिस को भी कटघरे में खींचा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराध पर नीतीश सरकार और पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। वैशाली की घटना का जिक्र कर जिम्मेदारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
चिराग पासवान
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से जिम्मेदारी निभाने की मांग की है और वैशाली में एक बच्ची की हत्या का जिक्र कर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत बताई है।


केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार और पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी अन्यथा अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लगेगी। चिराग ने कहा "हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। चाहे हमारी सरकार हो या किसी और की, अपराध को ऐसे मैनेज नहीं किया जा सकता।"


साथ ही उन्होंने वैशाली में एक बच्ची गायिका की हत्या का जिक्र करते हुए कहा है कि थाना स्तर के अधिकारियों को हटाने से कुछ नहीं होगा। बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग ने सवाल उठाया कि पुलिस का एक अधिकारी किसानों को अपराध के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, जो कि एक अन्नदाता का साफ़ अपमान है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि सरकार और पुलिस को जिम्मेदारी लेनी ही होगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर समाज को सख्त संदेश देना होगा।


इसके अलावा चिराग ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैठकें करने से कोई फायदा नहीं होगा जब ठोस परिणाम न ही निकलें तो। साथ ही उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि "रोजगार देना अच्छी बात है, लेकिन डर है कि कहीं रोजगार के बदले जमीन लिखवाने की मांग न हो जाए।"


रिपोर्टर: प्रेम राज