ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar News: त्योहारों में बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी 5 दर्जन से अधिक बसें, कितना होगा किराया और कितना लगेगा समय? जानिए सब..

Bihar News: BSRTC पूजा स्पेशल बसें इस त्यौहार के सीजन में यात्रियों को देंगी बड़ी राहत, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों तक जाएंगी, जानिए समय-सारिणी और किराया..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने विशेष बस सेवाओं का ऐलान किया है। 20 सितंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें चलेंगी। यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा, ताकि नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हो। 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और सभी बसों में UPI, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग से डिजिटल पेमेंट की सुविधा होगी। निगम ने किराया फिक्स किया है, ताकि प्राइवेट ऑपरेटर मनमानी न करें।


दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा मांग है, इसलिए पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए 65 बसें चलेंगी। ये दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी। हरियाणा जाने वालों के लिए 30 एसी सीटर और स्लीपर बसें होंगी। अन्य रूट्स में कोलकाता-पटना, गाजियाबाद-पटना, दिल्ली-गया, कोलकाता-गया, दिल्ली-पूर्णिया शामिल हैं।


प्रमुख रूट्स की समय-सारणी

- कोलकाता-पटना: कोलकाता से बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी।

- गाजियाबाद-पटना: गाजियाबाद से नॉन-एसी सीटर दोपहर 2 बजे, पटना से शाम 4 बजे।

- दिल्ली-गया: दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, रात 9 बजे; गया से दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे।

- कोलकाता-गया: कोलकाता से शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच।

- दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से दोपहर 1 बजे, पूर्णिया से सुबह 11 बजे।


पटना-दिल्ली रूट का किराया (सब्सिडी सहित)

- एसी बस: कुल किराया ₹1,873 (यात्री ₹1,254 देगा, सरकार ₹619 सब्सिडी देगी)।

- नॉन-एसी बस: कुल किराया ₹1,527 (यात्री ₹1,133, सरकार ₹394 सब्सिडी देगी)।

- एसी स्लीपर: कुल किराया ₹2,812 (यात्री ₹1,893, सरकार ₹919 सब्सिडी देगी)।