ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: इस महीने से बिहार में 7 बाइपास का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी जाम की समस्या से राहत

Bihar News: बिहार में 7 नए बाइपास, डुमरांव, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद, सिंहेश्वर, समस्तीपुर, VTR में 74 किमी, 6040 करोड़ लागत..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के शहरों और कस्बों में बढ़ते वाहनों के दबाव से होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य में सात नए बाइपास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है, जिनका निर्माण मार्च 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। ये बाइपास कुल 74 किलोमीटर लंबे होंगे और इनकी अनुमानित लागत 6,040 करोड़ रुपये है।


डुमरांव, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद, सिंहेश्वर, समस्तीपुर और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनने वाले ये बाइपास न केवल शहरों के अंदर वाहनों का बोझ कम करेंगे, बल्कि माल ढुलाई, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देंगे। बिहार सरकार के सड़क निर्माण विभाग ने जमीन अधिग्रहण और DPR की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि समय पर काम शुरू हो सके।


डुमरांव बाइपास बक्सर जिले के इस शहर को जाम मुक्ति दिलाएगा, जहां NH-120 से शुरू होकर पुराने भोजपुर के पास ओवरब्रिज तक 5.5 किमी लंबा यह बाइपास NH-922 से जुड़ेगा। लंबे समय से भारी वाहनों के कारण जूझ रहे स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह, अरवल में 12.8 किमी का ग्रीनफील्ड बाइपास (लागत 600 करोड़) पटना-औरंगाबाद NH पर अस्वल-जहानाबाद NH-33 और 139 के भगत सिंह चौक पर लगने वाले जाम को खत्म करेगा। दाउदनगर-औरंगाबाद का सबसे लंबा 22.5 किमी बाइपास दोनों शहरों के बीच NH पर भीषण जाम को कम करेगा और DPR जल्द तैयार हो रही है। सिंहेश्वर (मधेपुरा) में 11.23 किमी बाइपास NH-106 पर हीरो शोरूम से रामपट्टी, गौरीपुर होते हुए मानिकपुर तक बनेगा जो मधेपुरा शहर के यातायात को सुगम बनाएगा।


जबकि समस्तीपुर में जितवारपुर राजघाट से मुसरीघरारी NH-28 तक 11.55 किमी बाइपास शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव घटाएगा, और बेगूसराय-दरभंगा जाने वाले रास्ते पर 5 किमी की दूरी बच जाएगी। वीटीआर क्षेत्र (पश्चिम चंपारण) में 10.5 किमी बाइपास पर्यटकों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि वर्तमान में रिजर्व पहुंचने में कई दिक्कतें आती हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा। ज्यादातर बाइपास फोर-लेन होंगे और डुमरांव व दाउदनगर के लिए जमीन अधिग्रहण चल रहा है, जबकि बाकी के DPR पर काम तेज है। निर्माण एजेंसियों का चयन DPR पास होने के बाद होगा।