ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

क्या बंद चीनी मिलें फिर से खुलेंगी? पद संभालने के बाद नए गन्ना मंत्री संजय कुमार ने क्या कहा जानिये?

बिहार के नए गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने पदभार संभालते ही बंद चीनी मिलो को फिर से चालू करने, किसानों को समय पर भुगतान और विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।

बिहार
गन्ना उद्योग में ‘स्पीड और ट्रांसपेरेंसी’ का ऐलान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के गन्ना उद्योग विभाग के नए मंत्री संजय कुमार ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं, संचालक प्रक्रियाओं और खासकर बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरोद्धार को लेकर त्वरित कदम उठाने पर बल दिया।


उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में गन्ना किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग की सभी प्रक्रियाओं को तेज़, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य की बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई जल्द की जाएगी, ताकि इससे किसानों और पूरे गन्ना उद्योग को ठोस लाभ मिल सके।


बैठक के दौरान केन कमिश्नर अनिल कुमार झा ने मंत्री को विभाग की प्रमुख योजनाओं—बिहार राज्य गुड़ प्रोत्साहन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना तथा गन्ना यंत्रीकरण योजना—की विस्तृत प्रस्तुति दी। मंत्री संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गन्ना किसानों को समय पर ईख मूल्य भुगतान, उत्पादन प्रक्रिया की सुगमता और मिल संचालन की सभी गतिविधियों में गति व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। विभागीय कार्यों में नवाचार, तकनीकी पारदर्शिता और जमीनी निगरानी को और मजबूत करना अनिवार्य है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक बिना देरी पहुंचे। नए मंत्री के पदभार ग्रहण के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग से तेज़ी और सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

टैग्स