ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार के नए मुख्य सचिव ने पदभार किया ग्रहण, अमृत लाल मीणा ने खुद प्रत्यय अमृत को कुर्सी पर बिठाया

बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें स्वयं कुर्सी पर बिठाया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर परिवारजन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे..

बिहार
अमृत लाल मीणा हुए रिटायर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रविवार की देर शाम बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें खुद से कुर्सी पर बिठाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्यय अमृत को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दोनों अधिकारियों के फैमिली मेंबर्स और कई पदाधिकारी मौजूद थे।


बता दें कि 31 अगस्त को 1989 बैच के IAS अफसर और चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा को रिटायमेंट के 27 दिन पहले ही राज्य सरकार ने मुख्य सचिव पद पर पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया था। इसकी अधिसूचना 4 अगस्त को ही जारी किया गया था।


बता दें कि 1991 बैच के IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और विकास आयुक्त थे। आज उन्होंने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। वही 1989 बैच के IAS अफसर अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट पर विदाई समारोह का आयोजन मुख्य सचिवालय के सभागार में किया गया था। इस मौके पर मीणा की जीवनी पर एक वीडियो भी दिखाया गया।


 इस वीडियो में बताया गया कि राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले अमृत लाल मीणा इस मुकाम तक कैसे पहुंचे। उनका जन्म बहुत ही साधारण परिवार हुआ था। अमृत लाल मीणा बचपन से वह मेधावी छात्र थे। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर मुख्य सचिव के पद तक गये। उन्हें उनके कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 


विवार को आयोजित विदाई समारोह में डीजीपी विनय कुमार, IAS हरजोत कौर, मिहिर कुमार सिंह, एन विजया लक्ष्मी, वंदना प्रेयषी, लोकेश कुमार सिंह, एच श्रीनिवास सहित, विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ, अमृत लाल मीणा की पत्नी बर्फी मीना, प्रत्यय अमृत की पत्नी रत्ना अमृत सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वहां मौजूद अधिकारियों ने अमृत लाल मीणा की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचार रखे। वही सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विदाई समारोह से जुड़े हुए थे।