ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नेपाल बार्डर पर आसमान में चमकती चीज ड्रोन नहीं है, एलन मस्क से है कनेक्शन, जांच में सामने आया मामला

बिहार सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि बार्डर इलाके में आसमान में चमकती चीज ड्रोन नहीं है। बल्कि आसमान में चमकती चीजों का वास्ता मशहुर अमेरिकी उद्योपति एलन मस्क से है।

bihar
एलन मस्क से कनेक्शन
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में नेपाल बार्डर पर दो-तीन दिनों से आसमान में उड़ रही चमकीली चीजें ड्रोन नहीं थी. बिहार के मधुबनी जिले समेत नेपाल बार्डर से लगे कई दूसरे जिलों में चमकीली चीजें आसमान में दिखाई दे रही हैं. लोगों ने इसे ड्रोन समझा था, जिससे दहशत का माहौल बन गया था. अब नई बात सामने आयी है. इसमें पता चला है कि ये ड्रोन नहीं हैं. बल्कि आसमान में चमकती चीजों का वास्ता मशहुर अमेरिकी उद्योपति एलन मस्क से है.


बिहार सरकार ने बताया क्या है माजरा?

बिहार सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि बार्डर इलाके में आसमान में चमकती चीज ड्रोन नहीं है. सरकार ने बताया कि यह ड्रोन नहीं बल्कि स्टारलिंक का लो-ऑर्बिट सैटेलाइट है. स्टारलिंक अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी है, जो अंतरिक्ष संबंधी काम करती है. स्टारलिंक ने नई सैटेलाइट सेवा शुरू की है, जिसका मकसद लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करना है.


बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर देखी गयी चमकीली चीज ड्रोन नहीं है. यह स्टारलिंक का लो ऑर्बिट सैटेलाइट है, जो हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देने के लिए तैयार किया गया है. बता दें कि भारत में जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों ने स्टारलिंक से करार किया है, जिससे कि वे अपने उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा दे पायें.


एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने स्टारलिंक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका मकसद है कि पूरी दुनिया में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जा सके. इससे मोबाइल कंपनियों को टावर लगाने की जरूरत नहीं होगी और सेटेलाइट के जरिये मोबाइल सेवा मिलेगी. इस प्रोजेक्ट के तहत हजारों छोटे सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जा रहा है. जब ये सैटेलाइट्स एक साथ लॉन्च होते हैं, तो कुछ दिनों तक वे एक-सी लाइन में, एक समान दूरी पर चलते हुए दिखते हैं. उन्हें स्टारलिंक सैटेलाइट ट्रेन कहा जाता है. 


विशेषज्ञों ने बताया कि स्टारलिंक के सैटेलाइट सूरज की रोशनी को परावर्तित करते हैं, इसलिए सूरज छिपने के थोड़ी देर बाद या सूर्योदय से पहले यह दिख जाते हैं. यह नज़ारा कुछ मिनटों के लिए ही दिखता है और फिर धीरे-धीरे गायब हो जाता है. बिहार के मधुबनी जिले समेत दूसरे पर बीते दो-तीन दिनों से चमकीली चीजें आसमान में दिखाई दे रही हैं. पहले इन्हें ड्रोन माना जा रहा था, जिससे नेपाल सीमा से सटे इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ था.

टैग्स