ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Pahalgam Attack: पाकिस्तान में दिखा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आतंकी हाफिज सईद का बेटा भी था साथ

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी की पाकिस्तान में सार्वजनिक उपस्थिति सामने आई है। भारत विरोधी रैली में लश्कर कमांडर सैफुल्ला और हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी दिखा, जिसने पहलगाम हमले का नेतृत्व किया था।

Pahalgam Attack
पाकिस्तान में पहलगाम का दोषी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान में आयोजित एक भारत विरोधी रैली में खुलेआम नजर आया। इस रैली के दौरान उसके साथ हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी मंच पर मौजूद था, जिसे लश्कर का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रैली "यौम-ए-तकबीर" के मौके पर आयोजित की गई थी, जो पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षण की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन का नेतृत्व पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने किया। रैली में शामिल आतंकी नेताओं ने खुलेआम भारत के खिलाफ जहरीले भाषण दिए।


रैली में तल्हा सईद, जिसे पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का नेतृत्वकर्ता माना जा रहा है, उसने जिहादी नारे लगाए और भारत विरोधी एजेंडा को बढ़ावा दिया। यह वही हमला था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पीड़ितों से धर्म पूछकर गोली चलाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी "द रेजिस्टेंस फ्रंट" ने ली थी, जो लश्कर का ही एक प्रॉक्सी संगठन है।


इस हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 150 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया था। बता दें कि तल्हा सईद पाकिस्तान में PMML पार्टी से चुनाव भी लड़ चुका है और बीते कुछ हफ्तों से उसकी पार्टी ने भारत विरोधी गतिविधियों और हाफिज सईद की रिहाई की मांग को लेकर कई बड़े शहरों में प्रदर्शन किए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता