ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: : भारत-नेपाल सीमा से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, वीडियो शूट करते SSB ने दबोचा

Bihar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल ने 2 चीनी नागरिकों और एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं बटालियन ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए दो चीनी नागरिकों और एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी उस समय की गई जब तीनों युवक नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर नो-मैंस लैंड पर वीडियो ग्राफ़ी कर रहे थे। एसएसबी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।


मधुबनी एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दो चीनी नागरिक और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं। तीनों को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हरलाखी थाना क्षेत्र की जटही-पिपरौन सीमा पर पकड़ा गया है। नो-मैंस लैंड पर वीडियो ग्राफ़ी करना संदिग्ध माना गया है, और तीनों के पास से वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं।”


एसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के सीमावर्ती क्षेत्र में घूम रहे थे और उनकी गतिविधियां असामान्य लग रही थीं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों के पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस भी बरामद हुए हैं जिनकी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना का संबंध किसी जासूसी या सीमा पार गतिविधि से तो नहीं है।


यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब चीन और नेपाल के साथ भारत की सीमाओं पर सतर्कता पहले से ही बढ़ाई गई है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और चौकसी और अधिक कड़ी कर दी गई है। जांच जारी है, और पुलिस व खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह गतिविधि किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी या इन व्यक्तियों की गतिविधियां व्यक्तिगत थीं।