ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: डीजल चोर निकला बिहार पुलिस का जवान, DSP के फर्जी सिग्नेचर के जरिए कर रहा था बड़ा खेल

Bihar Crime News: मोतिहारी में तैनात बिहार पुलिस का सिपाही अमित कुमार DSP के फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल चोरी कर रहा था। मामले की जांच के बाद फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। आरोपी पुलिसकर्मी फरार है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में खाकी के दाग को साफ करने के कोशिशें तो खूब हो रही हैं लेकिन खाकी लगातार दागदार होती जा रही है और इस बार खाकी पर डीजल चोरी करने का बडा आरोप लग गया है। पुलिस जो चोरों को पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे भेजती है वही आजकल डीजल चोरी को लेकर चर्चा में है।


दरअसल, मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के कार्यालय में तैनात सिपाही अमित कुमार डीएसपी का फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल की चोरी कर रहा था। फर्जीवाडे की जानकारी जब मोतीहारी पुलिस के अधिकारियों को लगी तो आनन फानन में इसकी जांच कराई गई। 


जांच के बाद यह सामने आया कि सिपाही अमित कुमार पेट्रोल पंप की रसीद पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल बेचने का काम करता था। सदर डीएसपी टू जितेश पांडेय जब डीएसपी-1 के प्रभार में थे तो उसे समय अमित कुमार ने फर्जी तरीके से सिग्नेचर कर भारी मात्रा में डीजल की चोरी की। जब हस्ताक्षर की जांच हुई और पेट्रोल पंप के तेल के कूपन से मिलान कराया गया तो यह जानकारी मिली कि अमित कुमार किसी नटवरलाल से कम नहीं है।


आरोपी सिपाही अधिकारियों की हूबहू हस्ताक्षर करके डीजल की चोरी कर रहा था। इस मामले में सिपाही अमित कुमार के खिलाफ मोतिहारी के नगर थाने में केस दर्ज कराया गया और पुलिस खुद डिजल चोर पुलिसकर्मी की तलाश में जुट गई है। नगर थाने की पूरी पुलिस टीम सिपाही अमित कुमार की खोज में लग गई है लेकिन आरोपी कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता