ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

एक मंत्री ऐसा भी: जून की भीषण गर्मी में AC का नहीं करेंगे इस्तेमाल, खुले पार्क में पंखा लगाकर सोने का किया ऐलान

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जून महीने में AC नहीं चलाने का संकल्प लिया है। पर्यावरण और बिजली बचाने की पहल के तहत वह वाटरप्रूफ टेंट में पंखे के सहारे सोएंगे और मटके का पानी पिएंगे।

mp news
अनोखी पहल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अक्सर कुछ ऐसा ऐलान कर देते हैं, जिससे वो सुर्खियों में बन जाते है। पिछली बार बिजली बचाने के लिए बिना प्रेस किये कपड़े पहनने का ऐलान किया था। अब जून महीने में एसी में नहीं रहने की घोषणा की है।


मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने नया संकल्प लिया है। जून महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी के दिनों में वो बिना एसी चलाए ही घर और ऑफिस में रहेंगे। उनका कहना है कि वो जून के महीने में दिन के अलावे रात में भी एसी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एसी चलने से बिजली की खपत अधिक होती है। एसी से निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड पर्यावरण के लिए खतरनाक होता है। इसलिए वो बिजली की खपत को कम करेंगे और पर्यावरण को भी बेहतर बनाएंगे। 


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वो खुले पार्क में टेबल फैन लगाकर सोएंगे। लेकिन एसी से दूर रहेंगे। उनके घर और ऑफिस में दिन हो चाहे रात हो कभी एसी नहीं चलेगा। सिर्फ पंखा चलाया जाएगा। अपने नये संकल्प के तहत 1 जून से लेकर 30 जून 2025 तक मंत्री तोमर घर के पास स्थित पार्क में वाटरप्रूफ टेंट लगाकर उसके नीचे सोएंगे। टेंट में पंखा के अलावे ना तो कुलर होगा और ना ही एसी। 


इसके अलावे वो फ्रिज का ठंडा पानी भी नहीं पिएंगे। इसकी जगह वो मटके का पानी पिएंगे। ताकि बिजली की खपत कम हो सके। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सप्ताह में दो दिन वो शहर में पदयात्रा करेंगे और लोगों को बिजली और साफ-सफाई लेकर आवश्यक जानकारी देंगे। लोगों को बिजली बचाने और अपने आस-पास में साफ-सफाई बरतने के लिए जागरूक करेंगे।


बता दें कि अपने संकल्प को लेकर ऊर्जा मंत्री अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने संकल्प लिया था कि वो बिना आयरन (प्रेस) के ही कपड़े पहनेंगे। ऐसा करने से बिजली की खपत कम होगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने इस अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने कई दिनों तक बिना आयरन के कपड़े पहने और बिजली बचाने के लिए लोगों को भी जागरुक किया। अब नये संकल्प को लेकर वो फिर एक बार चर्चा में बन गये हैं। ऊर्जा मंत्री के इस संकल्प से हर कोई हैरान हैं।  

टैग्स