ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

सलमान खान-पप्पू यादव के बाद अब बिहार के मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई धमकी, कहा..जिन्दगी की सलामती चाहते हो तो 30 लाख भेजो

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह शाहाबाद क्षेत्र से आते हैं और बीजेपी कोटे से MLC हैं। श्रम संसाधन मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गयी है कहा गया है कि 30 लाख भेजो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

BIHAR POLICE
बिहार के मंत्री को मिली धमकी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बाद अब बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गयी है। लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ बार कोड और धमकीभरा मैसेज वाट्सएप पर भेजा गया और धमकीभरा कॉल भी किया गया। 


मंत्री संतोष कुमार सिंह को जिस नंबर से कॉल आया वो नंबर इंडिया के बाहर का है। फोन करने वाले ने कहा कि ज्यादा काबिल बनते हो, 30 लाख दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। उसकी बातें सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि जो करना है कर लो मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं तुम्हे कोई पैसा नहीं दूंगा जिसके बाद बाद मंत्री ने फोन काट दिया। 


Whatsapp पर धमकीभरा मैसेज देते हुए कहा गया कि यदि अपने जिन्दगी की सलामती चाहते हो तो 30 लाख रुपये भेज दो। यह व्हाट्सएप मैसेज किया गया कि जिस तरह से बाबा सिद्दीकी को मर्डर हुआ उसी तरह तुम्हारा भी होगा। तेरे गाड़ी का नंबर 00011 है। 


तुझे मारने के बाद दोबारा मैसेज नहीं करूंगा। तेरे पार्टी में जितने भी लोग है जिसकों बोलना है बोल दो। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी गयी है। धमकी देने वाले ने कहा कि 30 लाख भेजों नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मंत्री संतोष कुमार सिंह मामले की जानकारी  डीजीपी विनय कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस अब इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


कॉल करने वाले ने कहा कि 30 लाख मेरे आदमी को दे दों। तब मैंने कहा कि तुम्हारा बाप कमाके दिया है कि 30 लाख दें दे। फिर उसने कॉल काट दिया। दो बार कॉल आया तो हम नहीं उठाये उसके बाद चौथी बार फोन किया तो कॉल उठाया। तब उसने कहा कि पैसा दे दो नहीं तो बाबा सिद्दीकी  जैसा हाल करेंगे। यदि जिन्दगी सलामत चाहते हो तो 30 लाख  रुपया दे दों। पांचबी बार कॉल किया तो उसे मैंने अपने कार्यालय में बुलाया तो उसने कॉल काट दिया। 


उसके बाद उसने वाट्सएप मैसेज किया और स्कैनर भेजा। कहा कि दो बजे तक पेमेंट कर दो नहीं तो चौबीस घंटे में अंजाम  भुगतने को तैयार रहो। कार्यालय में जो भी लोग थे वो उस व्यक्ति की बात सुन रहे थे मैंने फोन स्पीकर पर रखा था। इसकी सूचना डीजीपी को दी गयी है। मौके पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है। मंत्री ने कहा कि हम कार्यालय में बैठे हैं उसी का इंतजार कर रहे हैं।  

टैग्स