ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में 20 जुलाई से होगी अच्छी बारिश, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

PATNA : बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ 20 जुलाई से बिहार में अच्‍छी बारिश के आसार हैं। फिलहाल राज्य के कई इलाकों में

बिहार में 20 जुलाई से होगी अच्छी बारिश, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ 20 जुलाई से बिहार में अच्‍छी बारिश के आसार हैं। फिलहाल राज्य के कई इलाकों में बूंदा-बांदी हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक़ 20 जुलाई से झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश न होने के कारण सबसे ज्यादा नुक्सान फसलों को हो रहा हैं। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। 



मौसम विभाग के मुताबिक़,19 जुलाई को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज़ बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों ने 20 जुलाई से बिहार में मौसम का तेवर बदलने के आसार जताए हैं। दरअसल, बिहार में अच्‍छी बारिश हुए लगभग 2 हफ्ते हो गए। साथ ही लोगों को तीखी शूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिहार में खेती पर बुरा असर पड़ रहा है।  



मौसम विज्ञानियों ने 18 और 19 जुलाई को बूंदा बांदी की संभावना जताई है। वहीं, 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी ही। साथ ही किसान भी राहत की सांस लेंगे। मानसून पर निर्भर रहने वाले फसलों के लिए यह बारिश काफी अहम होगी। आपको बता दें, धान की खेती के लिए पानी की भारी मात्रा में जरूरत होती है। अभी से भी अगर अच्छी बारिश हो जाए तो धान के फसल लहलहा उठेंगे। 

टैग्स