ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : सड़क हादसों में गई 18 लोगों की जान, किलर साबित हुआ शनिवार

PATNA : शनिवार का दिन बिहार के लिए किलर सैटरडे साबित हुआ। सूबे में रफ्तार के कहर ने 18 लोगों की जान ले ली। अलग–अलग सड़क दुर्घटना मरने वालों में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, नाल

बिहार : सड़क हादसों में गई 18 लोगों की जान, किलर साबित हुआ शनिवार
Editor
4 मिनट

PATNA : शनिवार का दिन बिहार के लिए किलर सैटरडे साबित हुआ। सूबे में रफ्तार के कहर ने 18 लोगों की जान ले ली। अलग–अलग सड़क दुर्घटना मरने वालों में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शेखपुरा, भोजपुर, बक्सर, सारण, जमुई, वैशाली के लोग शामिल हैं। इसमें एक पूर्व विधायक के भतीजा समेत दो युवकों की मौत भी हुई है। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा-मुहचट्टी स्थित ओवरब्रिज के पास एनएच 77 पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पूर्व विधायक के भतीजा समेत दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों की पहचान डुमरा थाना के बलुआ निवासी 16 साल के हिमांशु कुमार और रीगा थाना के नजरपुर के रहने वाले 26 साल के अनिल राय के तौर पर हुई है।  हिमांशु सीतामढ़ी के पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा का भतीजा था। 


वहीं सीतामढ़ी में ही परिहार थाना इलाके के परवाहा कुम्मा पथ पर बाड़ा तेल डिपो के पास शनिवार अहले सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो लोगों को कुचल डाला। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर मुजफ्फरपुर के मड़वन में करजा थाना के रेवा रोड एनएच-722 में गनौरा पास शनिवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई और इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक किशोरी और एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतकों की पहचान सरैया के बालेश्वर साह और भगवानपुर चट्टी के जगन साह के रूप में की गई। 


जमुई में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 13 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि तिलकोत्सव से लौट रहे सवारी वाहन के पलटने से हादसा हुआ। नालंदा में सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। बिन्द में अनियंत्रित ट्रैक्टर पईन में पलटने से एक ने दम तोड़ा तो दीपनगर में अज्ञात गाड़ी की चपेट में युवक आया और सरमेरा में कार और बाइक की टक्कर में एक की जान चली गई। शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रखंड मुख्यालय के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने साइकिल पर सवार दो छात्रों को कुचल दिया है। एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। 


वैशाली जिले के महआ में एक तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े एक युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ बेगूसराय में भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। इधर यूपी के बलिया में सड़क हादसे में बक्सर के दो लोगों की मौत हो गई। नवादा के रोह में भी दो बाइक की टक्कर में युवक की जान चली गई। सारण जिले के तरैया में एक गाड़ी ने स्कूल से लौट रही छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। भोजपुर में बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से भभुआ के चालक की जान चली गई।

टैग्स