ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में ओमिक्रोन का पहला केस, पटना के रहने वाले शख्स में संक्रमण

PATNA : इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है। बिहार में ओमिक्रॉन के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन का यह पहला मरीज पटना के किदवईपुरी इलाके में मिला है।</

बिहार में ओमिक्रोन का पहला केस, पटना के रहने वाले शख्स में संक्रमण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है। बिहार में ओमिक्रॉन के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन का यह पहला मरीज पटना के किदवईपुरी इलाके में मिला है।


किदवईपुरी के रहने वाले एक शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में सिविल सर्जन कार्यालय की टीम को मरीज की पहचान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया है। 


फर्स्ट बिहार ने इस मामले में पटना की सिविल सर्जन से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि जिस व्यक्ति में ओमिक्रॉन पाया गया है वह फिलहाल बिहार में नहीं है। संक्रमित व्यक्ति से पटना सिविल सर्जन कार्यालय की स्पेशल टीम ने फोन पर बातचीत की है। संक्रमित व्यक्ति ने बताया है कि वह बिहार आया ही नहीं है। हालांकि उसका पता पटना के किदवईपुरी इलाके का है।


ओमिक्रॉन संक्रमित के पटना में नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग में आखिरकार राहत की सांस ली है। हालांकि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उसके पासपोर्ट पर पटना के किदवईपुरी का पता होने के कारण बिहार में संक्रमित के तौर पर उसकी पहचान की गई।

टैग्स