ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में नीतीश सरकार ने 'बसपा' का खूब किया विकास, सुशील मोदी ने गिनवा दी उपलब्धि

PATNA : बिहार में 15 वर्षों के एनडीए शासनकाल में बसपा का खूब विकास हुआ। सुशील मोदी ने कहा है कि बसपा यानी बिजली, सड़क, पानी के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने जो काम किया है वह अभू

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 15 वर्षों के एनडीए शासनकाल में बसपा का खूब विकास हुआ। सुशील मोदी ने कहा है कि बसपा यानी बिजली, सड़क, पानी के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने जो काम किया है वह अभूतपूर्व है। बिहार में बसपा कोई मुद्दा नहीं है। सुशील मोदी ने कहा है कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो बसपा के मुद्दे को विधानसभा चुनाव में उठाकर दिखाएं।


पथ निर्माण विभाग की 5024 करोड़ की लागत से 217 योजनाओं के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित उद्घाटन, शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में ई-टेंडरिंग 2.0 वर्जन शीघ्र लागू किया जाएगा जिसमें बैंक गारंटी का आॅनलाइन सत्यापन, अलग-अलग विभागों की जगह एकीकृत निबंधन व अर्नेस्ट मनी स्वतः वापस होने की सुविधा रहेगी। भारत सरकार की तर्ज पर बिहार में भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पाक और चीन की एजेंसियों को टेंडर में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।


मोदी ने कहा कि 15 साल के एनडीए के शासन के बाद आज बिहार में ‘ब.स.पा.’ यानी बिजली, सड़क और पानी कोई मुद्दा नहीं है। अगर विपक्ष में हिम्मत है तो आगामी चुनाव में इसे मुद्दा बनाएं। घर-घर बिजली, गांव-गांव सड़क और पानी पहुंच चुका है। विगत के चुनावों में अकसर विपक्ष इन्हीं मुद्दों पर हमलावर रहता था।

टैग्स