ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, वोटर लिस्ट बनाने का काम आज से

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव का इंतजार लोग बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बिहार के 144 से नगर निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद सभी शामिल हैं, उसके चुनाव को लेकर अब

नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, वोटर लिस्ट बनाने का काम आज से
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव का इंतजार लोग बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बिहार के 144 से नगर निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद सभी शामिल हैं, उसके चुनाव को लेकर अब प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सभी नगर निकायों में वार्डों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और अब मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। 


नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट बनाने का काम आज से शुरू कर दिया जाएगा। 11 मई तक बिहार विधानसभा चुनाव की अहर्ता तिथि यानी 2022 की 1 जनवरी के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित वोटर लिस्ट को वार्ड के मुताबिक बंटवारा होगा यानी हर वार्ड के लिए जो चुनाव होंगे उस वार्ड से ताल्लुक रखने वाले वोटर्स को उसी वार्ड का मतदाता घोषित किया जाएगा। 


आपको बता देंगे कि एक बार मतदाता सूची को वार्ड वार तरीके से जब बनाने का काम पूरा हो जाएगा तो उसके बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया की तरफ आयोग बढ़ेगा। बिहार में इसके पहले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। राज्य के अंदर विधान परिषद के चुनाव भी स्थानीय निकाय कोटे से हो चुके हैं और अब नगर निकाय चुनाव पर सबकी नजर है। इस बार के निकाय चुनाव इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों पर सीधे मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देंगे।

टैग्स