ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों मे

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA :  बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, अरवल, मुजफ्फरपुर,पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गयी है कि वे सतर्क और सावधान रहें यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण ले। मौसम विभाग ने अपील की है कि ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।




मौसम विभाग ने पटना सहित 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को अलर्ट किया गया है कि वह खुले आसमान के नीचे और ऊंचे पेड़ के नीचे नहीं रहें। इससे जान की क्षति हो सकती है। पटना, सीवान, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर और रोहतास में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में पटना, वेस्ट चंपारण, मुजफ्फरपुर, अरवल में तेज रफ्तार के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, हालांकि पटना में हल्की बारिश के संकेत हैं। इससे आकाशीय बिजली गिरने से खतरा हो सकता है।





मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम हो गया है लेकिन मौसमी सिस्टम ऐसा एक्टिव हुआ है जिसे दक्षिण बिहार में गरज एवं वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, बांका,सारण, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़ियों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश व आकाशीय बिजली काे लेकर चेतावनी दी है।

टैग्स