ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में कल से आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

PATNA : बीते कुछ दिनों से बिहार की राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इसी बीच मानसून की आहट से लोगों को राहत की थोड़ी उम्मीद है. मौसम विभाग ने भ

बिहार में कल से आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते कुछ दिनों से बिहार की राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इसी बीच मानसून की आहट से लोगों को राहत की थोड़ी उम्मीद है. मौसम विभाग ने भी पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत तेज हवा के साथ ही 3 से 12 एमएम तक बारिश होने की संभावना है. ये स्थिति 11 जून तक रहेगी. 


हालांकि, उससे पहले 8 जून तक बिहार के पूर्वी हिस्सों को छोड़ कर सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तेज धूप होगी. आर्द्रता अधिक होने से उमसभरी गर्मी का एहसास होगा. इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेगी, जिसका तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यानी 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को हम आवाजाही के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटा महसूस करेंगे. जिससे गर्मी का एहसास होगा. 


9 जून से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम में परिवर्तन होगा. इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा. तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 11 जून को बंगाल की खाड़ी में तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा जिससे मानसून सिस्टम के आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी. इसके प्रभाव से महाराष्ट्र से होते हुए मानसून 11 जून तक ओडिसा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है. जिसके बाद वह झारखंड और बिहार में इसका असर दिखाई देगा.