ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में जुलाई महीने तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, थोड़ी देर में लॉकडाउन पर आधिकारिक एलान

PATNA : बिहार में लॉकडाउन-5 को लेकर थोड़ी देर में फैसला होना है लेकिन लॉकडाउन-4 के बाद अब दी जाने वाली छूट में शैक्षणिक संस्थानों को शामिल नहीं किया जा रहा है। इस वक्त सूत्रों

बिहार में जुलाई महीने तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, थोड़ी देर में लॉकडाउन पर आधिकारिक एलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन-5 को लेकर थोड़ी देर में फैसला होना है लेकिन लॉकडाउन-4 के बाद अब दी जाने वाली छूट में शैक्षणिक संस्थानों को शामिल नहीं किया जा रहा है। इस वक्त सूत्रों के हवाले से मिलने की बड़ी खबर यह है कि बिहार में स्कूल-कॉलेज और बाकी शिक्षण संस्थान जुलाई महीने तक बंद रह सकते हैं।


फस्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में स्कूल-कॉलेज-कोचिंग संस्थान समेत अन्य तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर जुलाई महीने तक रोक बनी रहेगी। हालांकि सरकार की तरफ से थोड़ी देर बाद इसकी अधिकारिक घोषणा की जानी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने जमीनी स्तर पर संक्रमण को लेकर जो फीडबैक लिया है उसके मुताबिक अगर शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत होती है तो एक बार फिर संक्रमण फैल सकता है लिहाजा फिलहाल जुलाई महीने तक इसमें कोई रियायत मिलने की उम्मीद नहीं है।


लॉकडाउन-5 को लेकर थोड़ी देर में सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा की जाएगी। लॉकडाउन-4 की मियाद आज खत्म हो रही है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दे सकते हैं। इसके पहले मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से वहां की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार ने जिलों की ग्राउंड रियलिटी को समझा और उसके बाद आज जब लॉकडाउन को लेकर घोषणा की जाएगी तो छूट का दायरा बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।