ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

बिहार में जिउतिया के दिन बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम डेट में हुआ बड़ा बदलाव; जारी हुआ नया लेटर

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं और शिक्षक के लिए यह काफी काम की खबर है। अब सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में 25 सितंबर मंगलवार को जिउतिया पर्व को ल

बिहार में जिउतिया के दिन बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम डेट में हुआ बड़ा बदलाव; जारी हुआ नया लेटर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं और शिक्षक के लिए यह काफी काम की खबर है। अब सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में  25 सितंबर मंगलवार को जिउतिया पर्व को लेकर स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। इसके साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा का डेट शीट भी जारी कर दिया गया है। 


दरअसल, सूबे के विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर राज्य शिक्षा शोध परियोजना परिषद ने परीक्षा की तिथि निर्धारित की। इसके बाद इसमें समस्या यह था कि परीक्षा का कार्यक्रम जिउतिया पर्व के दिन भी रख दिया गया। उसके बाद इस फैसले को लेकर शिक्षक संगठनों ने विरोध जाताना शुरू कर दिया। उसके अगले दिन शिक्षा विभाग ने जिउतिया के दिन के परीक्षा को रद्द करके उसे अगले दिन 26 सितंबर को आयोजित करने को लेकर आदेश जारी किया है।


मालूम हो कि बिहार में आगामी 18 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रदेश के आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। 26 सितंबर को कक्षा एक और दो की अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा सेकंड शिफ्ट में आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर के संबंधित दिशा-निर्देश सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व में उपलब्ध करा दिया है। 


गौरतलब हो कि कक्षा 3 से कक्षा 8 तक की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वीक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापक और संबंधित वरीय शिक्षक को छोड़कर विद्यालय के अन्य शिक्षकों को अपने विद्यालय के आस-पास के विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। 18 सितंबर को पहली पाली में पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा वर्ग 3 से 8 के लिए होगी। दूसरी पाली में वर्ग 6 से 8 के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके 19 सितंबर को पहली पाली में राष्ट्रभाषा हिंदी और दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 20 सितंबर को भाषा हिंदी उर्दू कक्षा एक और दो के लिए मौखिक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया जाएगा। 

संबंधित खबरें