ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में जानलेवा हुई गर्मी ! अबतक 35 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

PATNA : बिहार में गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में 35 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 200 से अधिक लोग हॉस्पिटल में एडमिट बताए जा रहे हैं।इस भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते

बिहार में जानलेवा हुई गर्मी ! अबतक 35 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में 35 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 200 से अधिक लोग हॉस्पिटल में एडमिट बताए जा रहे हैं।इस भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


दरअसल, पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत पटना के दो बड़े अस्पतालों में हो गई। इनमें से 19 की मौत एनएमसीएच और 16 की मौत पीएमसीएच में हुई। यही नहीं पीएमसीएच में इस दौरान 105 लोग और एनएमसीएच में 110 लोग गर्मी और इससे संबंधित बीमारियों से ग्रसित होकर भर्ती भी कराए गए है। एनएमसीएच के उपाधीक्षक ने बताया कि, रेफर होकर इलाज करानेवाले लोगों में से 16 की मौत इलाज शुरू होने के पहले ही हो गई, जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान हुई। ये सभी बेहद गंभीर हालत में इलाज कराने पहुंचे थे। इनकी मौत तेज गर्मी के कारण लू लगने, उल्टी-दस्त, निम्न रक्तचाप, तेज बुखार और तेज सिरदर्द जैसी बीमारियों से हुई है। 


बताया गया कि, आम दिनों में एनएमसीएच में दो से तीन लेागों की मौत होती थी। लेकिन गर्मी बढ़ते ही 19 लोगों की मौत हो गई है। पीएमसीएच के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. एम. सरफराज ने बताया कि गर्मी के प्रकोप के कारण अस्पताल में भर्ती होनेवाले मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है। कुछ बेहद गंभीर मरीजों की मौत भी हो रही है। प्राथमिक इलाज के बाद सामान्य होनेवाले मरीजों को वार्डों में शिफ्ट भी किया जा रहा है।  


इधर, पीएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे के बीच मात्र छह घंटे में 16 लोगों की मौत गर्मी, लू लगने और इससे जुड़ी बीमारियों से हो गई। उन्होंने बताया कि गर्मी पीड़ित मरीज तेज सिर दर्द, तेज बुखार, चक्कर आने, अर्द्ध बेहोशी अथवा बड़बड़ाने, लू, उल्टी-दस्त, बेहद निम्न रक्तचाप जैसी शिकायतों के साथ भर्ती कराए जा रहे हैं।