ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में इंटर पास लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अकाउंट में जल्द आएंगे 25-25 हजार रुपये

PATNA : बिहार की इंटर पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है. नीतीश सरकार अब इंटर पास लड़कियों को 25-25 हुजार रुपये देने वाली है. दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 4 लाख 12 हजार

बिहार में इंटर पास लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अकाउंट में जल्द आएंगे 25-25 हजार रुपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की इंटर पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है. नीतीश सरकार अब इंटर पास लड़कियों को 25-25 हुजार रुपये देने वाली है. दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 4 लाख 12 हजार 469 इंटर पास अविवाहित लड़कियों को बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि 25-25 हुजार रुपये का भुगतान अगले सप्ताह तक सुनिश्चित करने जा रही है. यह राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने 400 करोड़ रुपये सभी जिलों को जारी किया है. 


इसके अलावा सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 1 लाख 24 हजार स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपये का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, पिछले साल 3 लाख 28 हजार 431 इंटर पास अविवाहित लड़कियों के आवेदन मिल थे जिन्हें दस-दस हजार रुपये का भुगतान किया गया था. 


इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा और फिर मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25-25 हजार रुपये और स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है. पिछले साल 95 हजार 102 स्नातक पास लड़कियों को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई. वैसे साल 2018-19 से 24 जुलाई 2021 तक इंटर पास 3 लाख 28 हजार 431 लड़कियों ने आवेदन किया था. इनमें से 12 हजार 79 आवेदन नामंजूर किए गए थे, जबकि दो लाख 37 हजार 890 लाभार्थियों को भुगतान किया गया था. सरकार ने पिछले चार वर्षों में इस योजना के लिए कुल 900 करोड़ रुपये का प्रविधान किया. 

टैग्स