ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में IAS का तबादला, राहुल रंजन बने पूर्णिया के कमिश्नर, 3 और अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार ने आईएएस अफसर का तबादला कर दिया है. भारती प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल रंजन महिवाल को पूर्णिया का

बिहार में IAS का तबादला, राहुल रंजन बने पूर्णिया के कमिश्नर, 3 और अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार ने आईएएस अफसर का तबादला कर दिया है. भारती प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल रंजन महिवाल को पूर्णिया का कमिशनर बना दिया गया है. इनके अलावा 3 अन्य अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है, जिनकी लिस्ट इस खबर में नीचे दी हुई है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात  2005 बैच के आईएएस अफसर का तबादला करते हुए राहुल रंजन महिवाल को पूर्णिया का कमिशनर बना दिया गया है. राहुल रंजन महिवाल इससे पहले बिहार के कई जिलों में डीएम रह चुके हैं. सीएम सचिवालय में अपर सचिव के पद पर भी राहुल रंजन महिवाल काम कर चुके हैं.


आईएएस अफसर के अलावा राज्य सरकार ने बीएसएस यानी कि बिहार सचिवालय सेवा के भी 3 अधिकारियों का तबादला किया है. उत्पाद एवं निबंधन विभाग में तैनात अमित कुमार पुष्पक को शिक्षा विभाग में भेजा गया है. इनके अलावा शिक्षा विभाग में तैनात ज्योति का तबादला करते हुए अमित कुमार पुष्पक के जगह यानी कि उत्पाद एवं निबंधन विभाग में भेजा गया है. 


इन अफसरों के अलावा जल संसाधन विभाग में तैनात सरोज कुमार कर्ण का ट्रांसफर करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय में भेजा गया है. 


बिहार में IAS का तबादला, राहुल रंजन बने पूर्णिया के कमिश्नर, 3 और अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर


बिहार में IAS का तबादला, राहुल रंजन बने पूर्णिया के कमिश्नर, 3 और अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर