ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में घर बनाना होगा महंगा : बढ़ेंगे बालू के दाम : सरकार ने खनन पर लगाई रोक

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लोगों को बालू की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है<span style="background-colo

बिहार में घर बनाना होगा महंगा : बढ़ेंगे बालू के दाम : सरकार ने खनन पर लगाई रोक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लोगों को बालू की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अगले 4 महीनो के लिए बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। लिहाजा, बालू की कीमत में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है।


वहीं, बालू खनन पर रोक लगने के बाद सरकार ने बालू माफिया पर लगाम लगाने के लिए सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है कि कोई भी बालू माफिया बालू बड़ा स्टॉक न रखें ताकि इसके दाम में इजाफा को रोका जा सके।


मालुम हो कि, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर मानसून को देखते हुए हर साल यह कदम उठाया जाता है। बिहार में 15 जून से अगले 4 महीने यानी 15 अक्टूबर तक किसी भी नदी से बालू का खनन नहीं हो सकता है।


राज्य के खान निदेशक ने इसका आदेश जारी करते हुए सभी जिलों के एसपी को पत्र भेज दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर फैसला लिया गया है कि राज्य के किसी भी बालूघाट से अगले 4 महीनो तक बालू का उठाव नहीं होगा। एनजीटी ने मानसून को देखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि पर्यावरण का कोई नुकसान न उठाना पड़े।


उधर, राज्य खनन निदेशक ने सभी जिलों के एसपी को जो पत्र लिखा है, उसमें सख्ती से अमल करने का आदेश जारी किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर एक भी बालू घाट से खनन या उठाव नहीं होना चाहिए। इसे देखते हुए बालू विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट अपना स्टॉक बढ़ाने में लग गए हैं। एसपी को दिए गए आदेश में खनन निदेशक ने कहा है कि प्रतिबंध की अवधि में बालू की ब्लैक मार्केटिंग नहीं हो और इसकी कीमत मार्केट में नहीं बढ़े इस पर भी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्रवाई करें।