ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना का पारा आज 42 पर पहुंचा

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी लगातार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है और आज भी सुबह में हीटवेव की स्थिति बनी रही। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक

बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना का पारा आज 42 पर पहुंचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी लगातार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है और आज भी सुबह में हीटवेव की स्थिति बनी रही। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक जा पहुंचा। बिहार में सबसे ज्यादा गर्म एक बार फिर से बक्सर रहा है। बक्सर में आज अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावे गया में 42.3 मुजफ्फरपुर में 35.4 और भागलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।


बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया है। गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में अगले 72 घंटे तक पश्चिमी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा और हवा बहने की वजह से तापमान 41 से 43 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12:00 से 3:00 के बीच बाहर निकलने से परहेज करें। अगर बहुत जरूरी ना हो तो लोग घरों से बाहर ना निकलें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ बीमार लोगों से मौसम विभाग में आग्रह किया है कि वह तेज धूप की रोशनी में आने से बचें।


मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि राज्य में कई इलाकों के अंदर तापमान अगले 72 घंटे के अंदर 44 डिग्री से 45 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा इसलिए उचित सावधानी जरूरी है। लोगों से कहा गया है कि गर्मी का जोखिम कम करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। साथ ही साथ अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के माध्यम से भी इस मामले में प्रचार प्रसार करने का आग्रह मौसम विभाग ने किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों खासतौर पर दक्षिण मध्य और दक्षिणी पश्चिमी इलाके में लू की प्रबल संभावना है।

टैग्स