ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में फिर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में एक बार फिर 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका प्रभाव 1

बिहार में फिर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका प्रभाव 1 मार्च से बिहार के पश्चिमी हिस्से में बादल के तौर पर देखने को मिल सकता है। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच राजधानी सहित पूरे बिहार में इसका प्रभाव होगा। इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं आज यानि मंगलवार को कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की शाम से आसमान साफ होने के आसार हैं। इस कारण धूप में तेजी आएगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने के कारण पुनः अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है की पिछले कई दिनों से पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल होने के कारण अधिकतम पारा में तेजी से गिरावट हुई थी।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना सहित प्रदेश के 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.7 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला किशनगंज और 28.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला वैशाली रहा।