ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में फिर बढ़ रहा कोरोना का डर, 10 दिनों में सबसे अधिक मरीज मिले

PATNA : देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है. वहीं 10 दिनों में बुधवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले. रा

बिहार में फिर बढ़ रहा कोरोना का डर, 10 दिनों में सबसे अधिक मरीज मिले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है. वहीं 10 दिनों में बुधवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले. राजधानी पटना में लंदन और अफ्रीका से आए तीन लोगों के साथ 11 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है. आपको बता दें कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है.


कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य से बुधवार को कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले हैं. वहीं अकेले पटना से 11 मिले हैं. रोहतास और समस्तीपुर में 2-2 तो वैशाली में एक मरीज मिला तथा दूसरे राज्य से बिहार आया एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया. फिलहाल इन चार जिलों को छोड़कर अन्य 34 जिलों में कोई भी नया मरीज नहीं मिला.


इसके पहले राज्य में 14 दिसंबर को 16 मरीज मिले थे. उससे पहले 12 दिसंबर को 23 मरीज मिले थे. बता दें पटना संक्रमण के मामले में राज्य में पहले स्थान पर है. बिहार में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 86 पहुंच गई है. एक दिन पहले तक यह 77 थी. वहीं पटना में 12 दिसंबर को 13 मरीज मिले थे.


आपको बता दें बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में पालीगंज के बाबा बोरिंग रोड से तीन मरीज मिले हैं. जिनमें दो बच्चे भी हैं. एक दो साल का और दूसरी पांच साल की बच्ची है. ये सभी एक ही परिवार के हैं बच्चों में सर्दी-खांसी के लक्षण थे.


टैग्स