ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में ईद आज : पटना में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां तैनात

बिहार में ईद-उल-फितर (ईद) शनिवार को मनाई जा रही है। इसको लेकर राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की जा रही है। पूरे प्रदेश में 350 स्थानों पर नवाज अदा की जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के विश

बिहार में ईद आज : पटना में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां तैनात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में ईद-उल-फितर (ईद) शनिवार को मनाई जा रही है। इसको लेकर राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की जा रही है। पूरे प्रदेश में 350 स्थानों पर नवाज अदा की जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की 29, क्षेत्रीय रिजर्व बल की 12, केंद्र से मुहैया कराई गई अर्द्धसैनिक बल की सात कंपनियों के अलावा गृह रक्षा वाहिनी के 5,700 जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, नमाज वाले स्थानों पर 995 स्टैटिक बल भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं।


वहीं, ईद के मौके पर पटना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की खास तौर से तैनाती की गई है। पटना में बीसैप की चार कंपनी (लाठी और सशस्त्र दोनों बल), राज्य दंगा निरोधक दस्ता की एक कंपनी, अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी और 300 की संख्या में गृह रक्षक तैनात किए गए हैं। जिला के अलावा अनुमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम को 24 घंटे काम करने के लिए तैयार किया गया है। 


इसके साथ ही विशेष नमाज पढ़े जाने वाले स्थल गांधी मैदान में भी सुरक्षा के खासतौर से इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने के लिए पांच डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त गांधी मैदान में वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन, वज्र वाहन समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।


पटना के अलावा रोहतास, नालंदा, दरभंगा, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिले के अधिकारियों को खासतौर से चौकस रहने के लिए कहा गया है। इन सभी जिलों को अलर्ट करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं। पटना, भागलपुर, गया, नालंदा, रोहतास में केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां और राज्य की दंगा निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है। सभी जिला और चुनिंदा अनुमंडल के स्तर पर कंट्रोल रूम भी शुरू किए गए हैं।



आपको बताते चलें कि, ईद के मौके पर पुलिस मुख्यालय के तरफ से सभी जिलों को हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया यूनिट को भी सभी जिलों में सक्रिय रहने और सभी संवेदनशील संदेशों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। ईद की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और पर्व में विधि-व्यवस्था का ध्यान रखते हुए सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के अलावा क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम), चिकित्सीय दल, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा समेत अन्य सभी जरूरी संसाधनों की तैनाती की गई है।