ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार में कोरोना से निपटने के लिए अब NDRF तैनात, सीवान सहित 15 जिलों में मिला जिम्मा

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने की जवाबदेही अब NDRF के कंधों पर भी आ गई है। बिहार में 15 जिलों के अंदर NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। बिहार में सबसे ज्यादा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने की जवाबदेही अब NDRF के कंधों पर भी आ गई है। बिहार में 15 जिलों के अंदर NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। बिहार में सबसे ज्यादा संक्रमित जिले सीवान के साथ-साथ राजधानी पटना और बाकी जिलों में NDRF की 15 सब टीमों को तैनात किया गया है। 


NDRF को जिला प्रशासन और मेडिकल टीमों की मदद के लिए 15 जिलों में तैनात किया गया है। बिहटा स्थित NDRF की 9 वीं बटालियन की कुल 15 टीमों को पटना, सीवान, मुंगेर, बेगूसराय, गया, नालंदा, नवादा जिलों में तैनात किया गया है। महामारी से निपटने के लिए मेडिकल रिस्पांस टीम और पंचायत सदस्यों को NDRF अपने अस्तर से ट्रेनिंग दे रही है।


कमांडेंट विजय सिन्हा के मुताबिक 9 वीं बटालियन NDRF की सभी टीमें ऑपरेशन में जुट गई हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से NDRF को संपर्क किया गया था जिसके बाद 9 टीमें बिहार के सीमावर्ती जिलों में तैनात की गई और बाकी अन्य को अतिसंवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है। NDRF के सभी बचाव कर्मी पीपीई किट, एन 95 मास्क और बाकी अन्य संसाधनों से लैस है। फिलहाल NDRF सभी जगहों पर एरिया सैनिटाइजेशन के काम में लगी हुई है।

टैग्स