ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिग ब्रेकिंग : बिहार में कोरोना से IAS अफसर की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना से बिहार में एक आईएएस अफसर की मौत हो गई है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के

बिग ब्रेकिंग : बिहार में कोरोना से IAS अफसर की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना महामारी का कहर बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना से बिहार में एक आईएएस अफसर की मौत हो गई है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की कोरोना से मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. 


बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति पाकर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनने वाले विजय रंजन की कोरोना से मौत हो गई है. आईएएस विजय रंजन काफी लंबे समय से बीमार थे. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रंजन का इलाज कई दिनों से पटना के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद इन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वे कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए.




पटना एम्स की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईएएस विजय रंजन को यहां 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था. आज मंगलवार को रात में 2 बजे ही इनका निधन हो गया. 



इधर इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि आईएएस विजय रंजन बिहार प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी थे. इन्हें पिछले साल दिसंबर महीने में भारतीय प्रशासनिक सेवाप्रोन्नति मिली थी. इनके साथ इनके ही बैच के 7 अन्य अफसरों का भी प्रोमोशन हुआ था. BAS अधिकारी से IAS अफसर बनने के लगभग दो ही हफ्ते बाद इन्हें पंचायती राज विभाग का डायरेक्टर बनाया गया था.




टैग्स