ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में कोरोना से 68 लोगों की मौत, पटना NMCH में 11 मरीजों ने तोड़ा दम, अधिकारी की भी गई जान

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल है. रविवार बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 68 लोगों की मौत हो गई है. र

बिहार में कोरोना से 68 लोगों की मौत, पटना NMCH में 11 मरीजों ने तोड़ा दम, अधिकारी की भी गई जान
First Bihar
5 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल है. रविवार बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 68 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 11 मरीजों की मौत हुई है. उधर पटना के एम्स में इलाजरत नालंदा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार की कोरोना से मौत हो गई है. इलाज के दौरान उन्होंने एम्स में आखिरी सांस ली है.


गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई है. कोविड डेडिकेटेड एनएमसीएच में आज 11 लोगों की मौत हुई. एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज  61 नए संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि 10 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ अपने घर वापस लौट गए. एपिडेमियोलॉजिस्ट ने बताया कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी 11 शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है.


सरकार की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 491 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 12 हजार 795 लोग पॉजिटिव मिले हैं. बिहार में अबतक कुल 3 लाख 14 हजार 286 मरीज ठीक हो चुके हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.87% है. आज इतनी बड़ी संख्या में नए केस आने के बाद सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हजार 154 हो गई है.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 795 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. हालांकि राजधानी पटना के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. क्योंकि पटना में शनिवार की तुलना में आज लगभग 600 मरीज कम मिले हैं. जिसके कारण राजधानीवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है.


रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12 हजार 795 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 1848 नए संक्रमित मिले हैं. जबकि यहां शनिवार को 2479 और शुक्रवार को 2801 मरीज मिले थे. इसलिए रविवार का आंकड़ा देखकर राजधानी में रहने वाले लोग थोड़ी राहत की सांस जरूर लेंगे. लेकिन फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. क्योंकि पटना में भले ही मामले कम आये हैं लेकिन गया और भागलपुर में कोरोना का कहर जारी है. 


रविवार के आंकड़े के मुताबिक गया जिले में 1340, भागलपुर जिले में 681, औरंगाबाद जिले में 682 और बेगूसराय जिले में 525 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जो कि चिंता का विषय है. इसके अलावा अररिया में 111, अरवल में 132, औरंगाबाद में 682, बांका में 126, बेगूसराय में 525, भोजपुर में 140, बक्सर में 165, दरभंगा में 150, पूर्वी चंपारण में 266, गया में 1340, गोपालगंज में 63 और जमुई में 177 नए मामले सामने आये. 



साथ ही जहानाबाद में 373, कैमूर में 109, कटिहार में 143, खगड़िया में 221, किशनगंज में 112, लखीसराय में 150, मधेपुरा में 207, मधुबनी में 314, मुंगेर में 250, मुजफ्फरपुर 472, नालंदा में 226, नवादा में 222, पूर्णिया में 397, रोहतास में 229, सहरसा में 252, समस्तीपुर में 438, सारण में 707, शेखपुरा में 35, शिवहर में 62, सीतामढ़ी में 134, सीवान में 270, सुपौल में 286, वैशाली में 384 और पश्चिम चंपारण में 347 नए मरीजों की पहचान की गई.


बिहार में कोरोना से 68 लोगों की मौत, पटना NMCH में 11 मरीजों ने तोड़ा दम, अधिकारी की भी गई जान

टैग्स