ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

CO साहेब और सर्किल इंस्पेक्टर को जबरन दी जाएगी रिटायरमेंट, टारगेट पर कई बड़े अफसर

PATNA : बिहार के कामचोर सरकारी अफसरों के बुरे दिन आने वाले हैं. राज्य सरकार ऐसे कामचोर अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से छुट्टी कर सकती है, जिनकी उम्र 50 पार कर चुकी है. अपर म

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के कामचोर सरकारी अफसरों के बुरे दिन आने वाले हैं. राज्य सरकार ऐसे कामचोर अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से छुट्टी कर सकती है, जिनकी उम्र 50 पार कर चुकी है. अपर मुख्य सचिव ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है. इस लिस्ट में CO साहेब और सर्किल इंस्पेक्टर समेत कई कर्मचारी टारगेट पर हैं.


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से होगी शुरुआत
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से अधिकारियों को जबरन रिटारमेंट देने की शुरुआत हो सकती है. कामचोर अफसर और कर्मचारी अब नहीं बचेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने इस श्रेणी के सेवकों की पहचान करने का आदेश दिया है. शुक्रवार को हुई अहम बैठक में उन्होंने यह निर्देश विभाग और उसके तीन निदेशालयों- भू अभिलेख एवं परिमाप, भू-अर्जन और चकबंदी को दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कामचोर सेवकों को दंड स्वरूप समय से पहले जबरन रिटायर कर दिया जायेगा. 


निशाने पर CO और सर्किल इंस्पेक्टर
अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने स्थापना प्रभारी को 30 जून 2019 से पहले आए दाखिल-खारिज के आवेदनों को लटका कर रखनेवाले 10 सबसे खराब अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों और कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें दंडित करने का आदेश दिया है. ऐसे सर्किल अफसर यानी कि सीओ साहेब की जल्द ही छुट्टी करने का आदेश स्थापना शाखा को दिया गया है. विभाग अब अपने कामचोर कर्मचारियों को ढोने की स्थिति में नहीं है.


अफसरों की सुस्ती से कामकाज ठप
50 साल की उम्र सीमा पार कर चुके अफसरों और कर्मचारियों की सुस्ती का असर विभाग के काम काज पर पड़ रहा है. बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को विशेषकर सर्वेक्षण और ऑन लाइन म्यूटेशन के मामले में अपना लक्ष्य हासिल करने में काफी परेशानी हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि सुस्त सहायक बंदोबस्त पदाधिरियों की वजह से सर्वेक्षण का काम धीमा है. इतना ही नहीं, सख्त चेतावनी के बावजूद भी कुछ सीओ साहेब अपने अड़ियल रवैये से सुधरने को तैयार नहीं हैं. 

टैग्स