ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार में भीषण गर्मी से त्राहिमाम: 14 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानिए.. अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में

बिहार में भीषण गर्मी से त्राहिमाम: 14 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानिए.. अपने शहर का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के कारण त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में गर्मी के रेड अलर्ट जबकि पांच जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के पांच जिलों खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प.चंपारण, पू.चंपारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज में गर्म दिन रहने की संभावना है।


उधर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं जबकि राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसरा, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। बता दें कि सोमवार को पटना समेत राज्य के बीस जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे।