ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में एक ASP के ऊपर बड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर लिया गया एक्शन

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक ASP के ऊपर कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर अपर पुलिस अध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक ASP के ऊपर कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. समस्तीपुर के पटोरी अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के ऊपर यह कार्रवाई  की गई है.


समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना इलाके के कन्हौली गांव में जून 2018 में मोहम्मद युनुस मियां की पत्नी रेहाना खातुन की हत्या हो गई थी. महिला की डेड बॉडी को रमेश साह के घर के सामने कब्र खोदकर महिला को दफनाया गया था. सूचना मिलने के बावजूद भी एएसपी की ओर से फौरन कार्रवाई नहीं की गई थी. इतना ही नहीं सांप्रदायिक तनाव और लॉ एंड आर्डर का पूर्वानुमान भी नहीं किया गया. 


शव को दफनाए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की थी. इस घटना के दौरान पटोरी डीएसपी विजय कुमार को फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी को जानकारी देनी चाहिए थी. लेकिन उनकी ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. उग्र भीड़ के द्वारा धार्मिक स्थल के सामने हिंसक प्रदर्शन किया गया. लेकिन इन सब के बावजूद भी डीएसपी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की. डीएसपी के काम में शिथिलता देखने को लेकर उनके ऊपर कार्रवाई की गई है. इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के आईजी गणेश कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

टैग्स