ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के केवल 5 जिलों में सबसे ज्यादा अमीर लोग, नीति आयोग के मुताबिक 11 जिलों में 60 फीसदी से ज्यादा गरीबी

PATNA : आर्थिक और सामाजिक पैमाने पर अलग-अलग रिसर्च करने वाली नीति आयोग की नई रिपोर्ट ने बिहार में अमीरी और गरीबी को लेकर बड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने रखी है। नीति आयोग की त

बिहार के केवल 5 जिलों में सबसे ज्यादा अमीर लोग, नीति आयोग के मुताबिक 11 जिलों में 60 फीसदी से ज्यादा गरीबी
Editor
2 मिनट

PATNA : आर्थिक और सामाजिक पैमाने पर अलग-अलग रिसर्च करने वाली नीति आयोग की नई रिपोर्ट ने बिहार में अमीरी और गरीबी को लेकर बड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने रखी है। नीति आयोग की तरफ से जारी नेशनल मल्टी डाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के मुताबिक बिहार के 5 जिलों में 60 से ज्यादा लोग अमीर हैं जबकि 11 जिले ऐसे हैं जहां गरीबों की तादाद 60 फ़ीसदी से ज़्यादा है। बिहार का किशनगंज जिला सबसे ज्यादा गरीब है। इस जिले में 64.75 फ़ीसदी लोग गरीब हैं जबकि अररिया में यह आंकड़ा 64.65 फ़ीसदी है। 


बिहार के 38 में से 22 जिलों में 50 फीसदी से अधिक आबादी गरीब है। सबसे अमीर जिलों की कैटेगरी में पटना टॉप पर है। यहां 29.20 फ़ीसदी जनसंख्या अमीर है। भोजपुर जिले में 40.50 प्रतिशत लोग गरीब हैं जबकि सिवान में 40.55 फ़ीसदी, रोहतास में 40.75 फ़ीसदी और मुंगेर में गरीबों की तादाद 40.99 फ़ीसदी है। 


गरीबी के पैमाने पर जो 11 जिले टॉप पर हैं उनमें किशनगंज और अररिया के बाद मधेपुरा का नंबर आता है। मधेपुरा में 64.43 फ़ीसदी लोग गरीब हैं। पूर्वी चंपारण में 64.13 फ़ीसदी, सुपौल में 64.10 फ़ीसदी, जमुई में 64.01 फ़ीसदी, सीतामढ़ी में 63.46 फ़ीसदी, पूर्णिया में 63.29 फ़ीसदी, कटिहार में 62.8, सहरसा में 1.48 और शिवहर में 60.3 फीसदी लोग गरीब है।