ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली का नियम बदलेगा, सीएम नीतीश की नाराजगी के बाद अगले कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि राज्य के

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली का नियम बदलेगा, सीएम नीतीश की नाराजगी के बाद अगले कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि राज्य के अंदर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को बुलाया। मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली से जुड़ी नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा।


समाज कल्याण विभाग में जारी इस गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई। नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरा सिस्टम ही खराब है। बहाली की प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। मुख्य सचिव को उन्होंने तत्काल इस पर अमल करने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि अगले कैबिनेट में इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह तय हो गया कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली की प्रक्रिया बदल जाएगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष समाज कल्याण विभाग में अनियमितता से जुडे कई मामले पहले भी आ चुके हैं। आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतन नहीं मिलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहले भी जनता दरबार में गुहार लगा चुकी हैं। आज भी मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लिया है।

टैग्स