ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में अल्प-वृष्टि का दौर जारी ,जानिए अपने जिले का हाल

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य में इस सप्ताह बारिश की को

बिहार में अल्प-वृष्टि का दौर जारी ,जानिए अपने जिले का हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य में इस सप्ताह बारिश की कोई भी स्थितियां बनती हुई नहीं नजर आ रही है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक अल्पवृष्टि की संभावना नजर आ रही है।


दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग के आज के सिनोप्तिक विश्लेषण के अनुसार मॉनसून द्रोणी रेखा आज दिनांक 24 जुलाई 2023 को दिशा, इंदौर, दामोह, पेंड्रा रोड, गोपालपुर से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है, जो कि अभी भी अपने सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है। आगामी दिनों में भी इसके सामान्य स्थिति से दक्षिण में ही बने रहने की संभवाना हैं, जिसके प्रभाव से राज्य में मुख्य रूप से अल्प-वृष्टि का दौर दिनांक 25-28 जुलाई 2023 के दौरान भी जारी रहेगा।


वहीं, सावन के महीने में मौसम के तल्ख मिजाज ने लोगों ने बेहाल कर दिया है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार की दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर बक्सर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान केवल आधा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


आपको बताते चलें कि, बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक जून से 20 जुलाई तक राज्य में सामान्य बारिश का औसत 400.4 एमएम है, जबकि अब तक राज्य में 258.7 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है। वहीं पटना में जुलाई माह के दौरान 289.1 एमएम बारिश का औसत है, लेकिन अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है।