ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में होगी भारी बारिश; मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : बिहार के 12 जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिसका असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। ऐसे में अब मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को भी किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुप

बिहार में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में होगी भारी बारिश; मौसम विभाग का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के 12 जिलों में बुधवार को  भारी बारिश हुई, जिसका असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। ऐसे में अब मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को भी किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल, में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पिछले तीन दिनों से राज्य के तमाम जिलों में हो रही बारिश की वजह से राज्य में बारिश की कमी के आकड़ों में गिरावट आई है। सूबे के कई जिलों में 14 अगस्त तक बारिश की सक्रियता बनी रहेगी। 


दरअसल, राज्य में पिछले दिनों अधिकतर जिलों में हुई बारिश से एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं दूसरी ओर शहरी इलाकों में सड़कों पर जलजमाव देखने को मिला। राजधानी पटना की बात करें तो कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि पटना नगर निगम की ओर से इस बार दावा किया गया है कि सड़कों पर जलजमाव नहीं होगा लेकिन बारिश के बाद नगर निगम के दावों की पोल खुल गई।  


वहीं, राजधानी पटना के कई इलाकों में बुधवार सुबह और शाम में तेज बारिश हुई। शाम चार बजे के आसपास कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत दी है। शहर के कई इलाकों में आंशिक जलजमाव की स्थिति रही। हालांकि कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई। पटना व पास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की व कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। 


आपको बताते चलें कि, सूबे में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। हालांकि अब भी सूबे में बारिश की 32 प्रतिशत तक कमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुरूवार को राज्य के दस जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य भर में कहीं भारी कहीं मध्यम तो कहीं आंशिक बारिश की स्थिति दो-तीन दिनों तक रहेगी। दक्षिण बिहार की अपेक्षा उत्तर बिहार की ओर बादलों की सक्रियता अधिक रहेगी। मौसम विभाग ने गुरूवार को राज्य के अधिकतर जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की है।