ब्रेकिंग
सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना

बिहार में 6 ASP का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर पोस्टेड अधिकारियों का तबादला हो गया है. बिहार गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इन अफसरों का संवर्

बिहार में 6 ASP का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर पोस्टेड अधिकारियों का तबादला हो गया है. बिहार गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इन अफसरों का संवर्ग तबादला यानी कि कैडर ट्रांसफर हुआ है. इस खबर में नीचे इन अधिकारियों की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर पोस्टेड 6 अधिकारियों के संवर्ग का तबादला कर दिया गया है, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (SSB) से आये थे, इन अफसरों की प्रतिनियुक्ति की अवधि अब समाप्त होने जा रही है. जिसके बाद इन्हें वापस अपने कैडर में भेजा गया है.


इस लिस्ट में कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (SSB) के दो-दो अधिकारी शामिल हैं. कुमार आलोक वैशाली जिला में, दुर्गेश कुमार औरंगाबाद जिला में, राजेश कुमार सिंह गया जिला में, सूर्यकांत सिंह नालंदा जिला में, हिमांशु शेखर गौरव नवादा जिला और सत्यप्रकाश मिश्रा रोहतास जिला में एएसपी (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं. ये सभी अधिकारी 4 साल पहले जनवरी 2017 में बिहार में प्रतिनियुक्त हुए थे, जो अब वापस अपने कैडर में जायेंगे. 


बिहार में 6 ASP का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना