ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

3 साल से जमे पुलिस अफसरों का होगा तबादला, पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी SP और SSP को लिखा पत्र

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी चल रही है. एक ही जगह पर तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों का तबादला

3 साल से जमे पुलिस अफसरों का होगा तबादला, पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी SP और SSP को लिखा पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी चल रही है. एक ही जगह पर तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को आदेश जारी कर दिया गया है.


बिहार पुलिस के कार्मिक और कल्याण डीआईजी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक तीन साल से एक ही कार्यालय में पोस्टेड पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को बदलने का निर्देश जारी किया गया है. इस आदेश को लेकर रेल सहित बिहार के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर दिया गया है. 


पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी में लिखा गया है कि मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली है कि विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों में पुलिस पदाधिकारी एक ही कार्यालय में काफी लंबे समय से पोस्टेड हैं. ज्यादातर मामले गोपनीय शाखा और रक्षित के विभिन्न कार्यालयों से जुड़े हैं. प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह ठीक नहीं है और न ही नियम के मुताबिक है.


इसलिए एसपी और एसएसपी अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों में पोस्टेड पुलिसकर्मियों और अफसरों की पदस्थापन अवधि की समीक्षा करेंगे. जिन पुलिसवालों की 3 साल की अवधि पूरी हो गई है, उनका तबादला दूसरे कार्यालय में करेंगे. इस आदेश को लेकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल की सहमति भी ली गई है.


मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिला पुलिस महकमे के साथ-साथ पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों को भी निर्देश जारी किया गया  है. डीआईजी ने जल्द से जल्द ऐसे अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश जारी किया है. 


3 साल से जमे पुलिस अफसरों का होगा तबादला, पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी SP और SSP को लिखा पत्र