ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में मैट्रिक-इंटर में फेल विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग, विशेषज्ञ शिक्षक कराएंगे परीक्षा की तैयारी

Bihar Education News: बिहार सरकार मैट्रिक और इंटर परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को इसी वर्ष से मुफ्त कोचिंग देगी। विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से कमजोर विषयों की तैयारी कराई जाएगी और टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Education News: बिहार सरकार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को इसी वर्ष से मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराएगी। शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत फेल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को मुफ्त मार्गदर्शन देगी।



विषय के अनुसार मिलेगी विशेष कोचिंग

शिक्षा विभाग की ओर से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रमंडलवार आंकड़ा जुटाया जा रहा है। जिस विषय में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुआ है, उसी विषय पर विशेष रूप से फोकस करते हुए कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थी के पिछली परीक्षा में प्राप्त अंकों का भी आकलन किया जाएगा। किस विषय में कितने अंक मिले और किस विषय में विद्यार्थी असफल रहा, इसके आधार पर उसकी तैयारी की जरूरत तय की जाएगी। कमजोर विषय में विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



स्कूल के आसपास बनाए जाएंगे कोचिंग केंद्र

शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को उनके विद्यालय के आसपास ही कोचिंग उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। मैट्रिक और इंटर में फेल विद्यार्थियों के लिए एक ही केंद्र पर कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है।



छोटे-छोटे टेस्ट से होगी तैयारी की जांच

कोचिंग के दौरान विद्यार्थियों के छोटे-छोटे टेस्ट भी लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं के माध्यम से यह आकलन किया जाएगा कि विद्यार्थी आगामी परीक्षा के लिए किस स्तर तक तैयार हो चुके हैं और किन विषयों में अभी अधिक मेहनत की जरूरत है।



शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी कोचिंग केंद्रों की नियमित निगरानी भी करेंगे। अधिकारियों की ओर से यह फीडबैक लिया जाएगा कि कोचिंग का संचालन नियमित रूप से हो रहा है या नहीं और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है या नहीं।



अभिभावकों से भी बच्चों को जोड़ने की अपील

शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को भी अपने बच्चों को इस मुफ्त कोचिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी कमजोरियों के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन देकर दोबारा परीक्षा में सफल होने के लिए तैयार करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता