ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar luxury car market: बिहार में लग्जरी कारों का क्रेज, हर साल बढ़ रही है महंगी गाड़ियों की बिक्री

Bihar luxury car market: बिहार के लोगों में महंगी गाड़ियों के प्रति काफी रुझान बढ़ा है, जिससे महंगी गाड़ियों की खरीदारी भी तेज रफ्तार पकड़ लिया है। इसके साथ गाड़ियों के अधिक खरीदारी बढ़ने के वजह से राज्य सरकार को बंपर आमदनी हो रही है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar luxury car market: बिहार के लोगों में महंगी गाड़ियों के प्रति काफी रुझान बढ़ा है, जिससे महंगी गाड़ियों की खरीदारी भी तेज रफ्तार पकड़ लिया है। इसके साथ गाड़ियों के अधिक खरीदारी बढ़ने के वजह से राज्य सरकार को बंपर आमदनी हो रही है। मात्र पांच साल के भीतर ही सरकार को गाड़ियों की बिक्री से होने वाली आमदनी में 27% तक की वृद्धि हुई है। 


परिवहन विभाग के अनुसार, इस साल अब तक लगभग 8.95 लाख गाड़यों की बिक्री हो चुकी है। इससे सरकार को 2100 करोड़ से अधिक की आमदनी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल गाड़ियों की कम बिक्री हुई है, लेकिन विभाग को 10 फीसदी अधिक आमदनी हुई है।


बढ़ते खरीदारी के आंकड़ो को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगी गाड़ियों की खरीदारी के कारण ही सरकार को काफी अधिक आमदनी हो रही है। बता दें कि 2022 में 20 हजार 121 रुपये तो 2023 में 20 हजार 782 रुपये की आय हुई। वहीं साल 2024 में प्रति गाड़ी से सरकार को औसतन 21 हजार 421 रुपये की आय हुई। इस वर्ष बिक रही गाड़ियों से सरकार को 23 हजार 860 रुपये की आय हो रही है।


गाड़ियों के बढ़ते क्रेज कुछ गांड़ियां है, जो लोगों को काफी आकर्षक कर रही है। इन गांड़ियों में सड़कों पर मर्सिडीज, जगुआर, पोर्श, ऑडी, रेंजरोवर, डिफेंडर, फॉच्यूर्नर, इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां आसानी से दिख जाती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि पहले बिहार के लोगों को महंगी गाड़ियों की खरीदारी के लिए रांची, कोलकाता या वाराणसी जाना पड़ता था। मगर अब पटना में ही मर्सिडीज जैसी गाड़ियों के शोरूम खुल गए हैं। साथ ही अपने बिक्री में भी पकड़ बनाएं हुए है।