ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar Land Survey: बिहार लैंड सर्वे को लेकर आई बड़ी अपडेट, छोटी सी लापरवाही और निलाम हो जाएगी आपकी बेशकीमती जमीन

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ऐसे जमीन मालिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है, जिनके ऊपर लगान की बड़ी राशि बकाया है. ऐसे लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है.

Bihar Land Survey
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में जारी जमीन सर्वे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। छोटी सी लापरवाही से आपकी बेशकीमती जमीन निलाम हो सकती है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग ऐसे बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिनके ऊपर लगान की बड़ी राशि बकाया है।


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लगान वसूली को लेकर सख्त रूख अपना लिया है। विभाग के स्तर पर ऐसे बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनके ऊपर लगान की बड़ी राशि बकाया है। ऐसे जमीन मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। तय समय सीमा के भीतर लगान की राशि जमा नहीं करने पर उक्त जमीन की निलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 


विभाग के अधिकारियों की मानें तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने जिला से लेकर अंचल तक बड़े बकाएदारों से लगान वसूली को लेकर लिस्ट बनाने का निर्देश जारी किया है औऱ ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने से जुड़ा निर्देश जारी किया है। विभाग के आदेश पर ऐसे बकायेदारों की सूचि बनाने का काम शुरू कर दिया गया है और उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है।


बता दें कि विभाग को बिना सही प्रक्रिया अपनाए जमीन की प्रकृति बदलकर उसे उपयोग में लाने से संबंधी शिकायतें मिल रही थी, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिसके बाद विभाग ने ऐसे सभी मामलों में रैयतों को नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। नोटिस जारी कर विभाग लगान की वसूली करेगा। जमीन की प्रकृति के मुताबिक ही लगान तय कर उसकी वसूली की जाएगा। तय समय सीमा के भीतर लगान नहीं जमा करने पर उक्त जमीन की निलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।