ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल रंग ला रही है. अब तक 1004 बर्खास्त संविदाकर्मियों की सेवा में वापसी को मंजूरी मिली है. अभी तक 2800 से अधिक संविदाकर्मियों ने आवेदन किया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी की राह आसान हो गई है। विभाग द्वारा अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।


विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित ई-मेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन दे चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष अभ्यावेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है।


बता दें कि विभाग के पटना कार्यालय में भी बर्खास्तकर्मियों की भीड़ अपील अभ्यावेदन दाखिल करने के लिए उमड़ रही है। इससे पहले 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।


अधिकारियों का कहना है कि इस पहल बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है। शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, वहीं यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है। विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता