ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में शर्मनाक घटना: नवमी के दिन नाबालिग कन्या के मांग में जबरदस्ती डाला सिंदूर, सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

HAJIPUR : आज रामनवमी है. देश भर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. कन्या पूजन हो रहा है. कुंवारी कन्या के लिए भोज क

बिहार में शर्मनाक घटना: नवमी के दिन नाबालिग कन्या के मांग में जबरदस्ती डाला सिंदूर, सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा
First Bihar
3 मिनट

HAJIPUR :   आज रामनवमी है. देश भर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. कन्या पूजन हो रहा है. कुंवारी कन्या के लिए भोज का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से समाज को शर्मसार होने पर मजबूर करा दिया है. दरअसल ये घटना बिहार के वैशाली जिले की है, जहां एक शख्स ने नाबालिग कन्या के मांग में जबरदस्ती सिंदूर डाल दिया. फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से मारा.


घटना बिहार के वैशाली जिले की है, जहां औधोगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. दरअसल घर से बकरी चराने गई 10 साल की एक मासूम कन्या को एक शख्स ने बेरहमी से पीटा और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों के बीच आपसी विवाद चल रहा था. जिसकी वजह से उसने मासूम बच्ची को अकेला पाकर दरिंदगी की. बच्ची के हाथ-पैर बांधकर बड़ी ही बेरहमी से उसकी पिटाई की. 


आरोपी शख्स ने मासूम कन्या को इतना मारा है कि वह जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है. जख्मी बच्ची को इलाज एके लिए हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बहुत ही गंदे तरीके से उसे मारा गया है. उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं. 


बिहार में शर्मनाक घटना: नवमी के दिन नाबालिग कन्या के मांग में जबरदस्ती डाला सिंदूर, सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा


घायल बच्ची ने बताया कि वह घर से बकरी चराने के लिए गई हुई थी. इस दौरान उसका पड़ोसी लखिन्द्र पासवान वहां आ पहुंचा और उसने बहुत ही बेरहमी से उसे मारा. हाथ-पेअर बांधकर उसकी पिटाई की. जब इतने से उसका मन नहीं भरा तो उसने बच्ची की मांग में सिंदूर डाल दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदा शख्स बच्ची को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकला.


पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस घटना की जानकारी औधोगिक थाना को दी है. लेकिन पुलिसवाले कोई भी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ नहीं कर रहे हैं.

टैग्स