ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चरणों में गिरे सिविल सर्जन, पैर छूते हुए तस्वीर वायरल

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में गोपालगंज सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन बिहार सरकार क

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चरणों में गिरे सिविल सर्जन, पैर छूते हुए तस्वीर वायरल
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में गोपालगंज सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चरणों में पड़े दिखाई दे रहे हैं. यह फोटो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


स्वास्थ्य मंत्री के आगे नतमस्तक सिविल सर्जन की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. दावा किया गया है कि यह तस्वीर कल शनिवार की है. जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सर्किट हाउस में आए थे. सर्किट हाउस में मंत्री मंगल पांडेय के स्वागत को लेकर सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो भी गुलदस्ता लेकर खड़े थे. बताया जा रहा है कि हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे गाड़ी से उतरकर जैसे ही सर्किट हाउस में अंदर जाने लगे, तभी मेन गेट पर गुलदस्ता लिए खड़े गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो आगे बढे और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका पैर छुआ. 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चरणों में गिरे सिविल सर्जन, पैर छूते हुए तस्वीर वायरल


आपको बता दें कि जो सिविल सर्जन मंत्री को इज्जत और सम्मान देने की कोशिश कर रहे थे, वह उनसे उम्र में काफी बड़े हैं और स्वास्थ्य मंत्री उनसे छोटे हैं. इस वायरल फोटो के बाद जब सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो से बात करने की कोशिश की गई. लेकिन उनके मोबाइल पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि इस तस्वीर में पैर छूने को लेकर अब लोग तरह तरह के कमेंट कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.